सागर। घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह घोषणाएं करके भूल जाते है जिससे किसानों व जनता का उनसे भरोसा उठता जा रहा है। यह बात विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने जनसंदेश यात्रा के दौरान कही। उन्होने कहा किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं पहले भी की हैं।
उन्होने प्रत्येक किसान का 50 हजार रू. का कर्ज माफ करने और 24 घण्टे बिजली देने की बात की थी। लेकिन उनकी ये घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई।
इससे पहले जनसंदेश यात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र मे 70 ग्रामों का भ्रमण करने के बाद सुमरेडी, पचपीपरा, गंभीरिया, होकर ग्राम सीहोरा पहुंची। सीहोरा में कांगे्रसजनों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा मा. शाला भवन मे 8 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्षों, यात्री प्रतीक्षालय, सीमेंट-कंकरीट रोड का लोकार्पण एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर एसपी मंगोलिया, पप्पू राय, हरिनारायण तिवारी, जुगलकिशोर गौतम, विजयबहादुर सिंह करहद, भगवानदास तिवारी हडा, बुंदेलसिंह बुंदेला, रघुराज सिंह, रामस्वरूप, अशोक सिंह सेवन, रामकुमार यादव, मनोहर यादव, अमरसिंह, विजय कुर्मी भैंसा, भरतसिंह भापेल, कृष्णासिंह, सोनू सरदार, शिवराज भदौनिया, रामा दाउ, कलू यादव, डॉ. ओमप्रकाश कैथोरिया, सुनील आठ्या, प्रेमप्रकाश, जगदीश साहू आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें