सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

भाजपा ने बनाए महाजन संपर्क अभियान के लिए प्रभारी

खुरई। 25 फरवरी संत रविदास जयंती के दिन से आयोजित महा जन संपर्क अभियान के लिए भाजपा के नगर अध्यक्ष  देशराज यादव ने 27 वार्डों के लिए 27 प्रभारी, 27 संयोजक व 9 सेक्टर प्रभारी बनाए हैं। श्री यादव ने बताया कि भाजपा संत रविदास जयंती मनाएगी और अनुसूचित बस्तियों में जाकर संत रविदास पर व्याख्यानों का आयोजन करेगी। आजीवन सहयोग निधि के रूप में भाजपा ने नगरीय क्षेत्र से 90 हजार एवं ग्रामीण क्षेत्र से 55 हजार रुपए एकत्रित किए हैं।

नेहरू वार्ड प्रभारी राहुल माहेश्वरी, संयोजक सतीश जैन पार्षद, भगतसिंह वार्ड तरनजीत छावड़ा,  अरविंद सिंह गोदू, श्रीमंत सेठ वार्ड हरीश सिंधी, कमल कुर्मी, उपाध्याय वार्ड से संजय जैन, पियूष गुरहा, टैगोर वार्ड प्रवीण जैन गढ़ौला, संजय राय, अंबेडकर वार्ड संजय अहिरवार, सुरेन्द्र राय, नानक वार्ड कल्लू मोदी, अनिल पिठौरिया, गांधी वार्ड जग्गू यादव, काशीराम अहिरवार, चंद्रशेखर वार्ड कृष्ण बिहारी यादव, राजेश मिश्रा, अब्दुल कलाम वार्ड संतोष अहिरवार, विनोद राजहंस, ठाकरे वार्ड मनीष यादव कल्लू यादव, शिवाजी वार्ड संतोष बंसल, कौसर अली, सुभाष वार्ड, फरीद कुरैशी, अनिल यादव, अब्दुल हमीद वार्ड गोविंद कुर्मी, इसरत अली, मुखर्जी वार्ड पप्पू साहू, सोनू चंदेल, चंदेल वार्ड रमेश साहू, पप्पू पटेल, रविदास वार्ड गनेश पटेल, सुभाष ईसाइ, प्रताप वार्ड राजकुमार चंदेल, प्रकाश चौरसिया, कबीर वार्ड गौरी रजक प्रकाश साहू, बिहारी वार्ड मुकेश राय, रमा नेमा, रानी दुर्गावती वार्ड, सौरभ गुरहा, पिंकी सिंघई, शर्मा वार्ड मुकेश पंचरतन, किस्सू यादव, महावीर वार्ड राजेन्द्र ठाकुर, इंद्रराज ठाकुर, जगजीवनराम वार्ड मेहरबान, अनंदी बड़वानी, सहोद्राबाई वार्ड हरजीत चावला, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, शास्त्री वार्ड धर्मेन्द्र राय, मुकेश आदिवासी एवं 9 सेक्टर प्रभारी हेमचंद बजाज, विजय जैन इंजी, वीरसिंह ठाकुर, संजय   समैया, अशोक मुड़ोतिया, अरविंद दुबे, रमेश सोनी, अजीत सिंह अजमानी एवं भरत पोरिया नियुक्त हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...