गढ़ाकोटा। नगर के प्राचीन खेर माता के मंदिर का जीर्णोद्धार एवं देवी श्री महासरस्वती जी, महाकाली मां एवं महालक्ष्मी जी सहित श्री गणेश भगवान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना की गई। पंडितो के द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से स्थापना कराई गई।
नगर के भगतसिंह वार्ड में स्थित जगदम्बा जी की मढ़िया सभी श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र मानी जाती रही है और पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने स्वयं इसके जीणोद्धार का बीड़ा उठाते हुए धर्मशाला सहित 12 लाख की राशि दानकर मंदिर का नव निर्माण करते हुए पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।
सोमवार को स्थापना कार्यक्रम में अभिषेक भार्गव ने महाआरती करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की। सभी ने जगदम्बे मां के जयकारे लगाए और आरती उतारी। वही युवाओ ने भी गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी कर माता रानी के जय घोष लगाए। इस मौके पर प्रतिष्ठाचार्य, माता, बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिक बंधु मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें