गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

संस्कार केन्द्र बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

गौरझामर। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय संस्कार केन्द्र बौद्धिक प्रतियोगिता एवं रंगमंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषभ कुमार जैन विदवास वाले एवं अध्यक्षता निर्मल कुमार जैन ने की।

कार्यक्रम में टड़ा केसली, रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, महाराजपुर, गौरझामर के संस्कार केन्द्र के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मानसपाठ में प्रथम स्थान अंजना रजक गौरझामर, प्रश्नमंच विजेता प्रवेन्द्र अहिरवार, कृष्णा अहिरवार, नीलेश अहिरवार, व्यक्तिगत गीत में प्रथम स्थान प्रियंका पटेल, चित्रकला में प्रथम स्थान अवनीश खरे टड़ा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किए गए।

अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्राचार्य लखनलाल पटेल ने किया। संचालन कमलेश सेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल साहू, कृष्ण कुमार दुबे, नाथूराम मिश्रा, सुरेशचंद जैन, मथुरा प्रसाद, तुलसी राम, जगदीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...