शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

नियुक्तियों पर दी बधाई

सागर। मप्र शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष आरएन त्रिपाठी द्वारा जिला शिक्षक कांग्रेस का पुर्नगठन करते हुए आशुतोष पाराशर को मप्र शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष, एलएन तिवारी जेरई को प्रांतीय सचिव तथा पं. शशिभूषण तिवारी ढाना को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

मप्र शिक्षक कांग्रेस के संरक्षक रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद, संजय पाठक विधायक, विजय राघवगढ़ कटनी, सुनील जैन पूर्व विधायक देवरी ने बधाई देते हुए संगठन के लिए मजबूत करने में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी ताल मेल से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मप्र सहायक शिक्ष संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक बसंत तिवारी ने नियुक्ति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि अब सहायक शिक्षकों की मांगों को पूर्ण कराने के लिए बल मिलेगा। 

नियुक्ति पर बधाई देने वालों में केडी चतुर्वेदी, संजय विल्थरे, अरूण पाठक, केके मिश्रा, जयंत विश्वकर्मा, राजु गोलंदाज, महादेव सिंह राजपूत, श्याम बिहारी चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह, भरत सिंह ठाकुर, मुकेश किलेदार, भगवानदास अहिरवार, श्रीमती कमला सोनी, श्रीमती बबिता दुबे, कोमल यादव, पवन जैन, किशोर रजक आदि शामिल हैं। आरएन त्रिपाठी ने प्रांताध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...