शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

सोते समय युवती से दुष्कृत्य

सागर। महिलाओं युवतियों पर अत्याचार के मामले क्षेत्र में दिनो दिन बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों को क्षेत्र की पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है। एक और ताजा मामला महाराजपुर थाना के ग्राम सलैया दुबे का है जहां घर में सो रही एक 18 वर्षीय युवती का मुंह बंद कर के युवक ने दुष्कर्म किया।

युवती चिल्लाई लेकिन आरोपी फरार हो गया। महाराजपुर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे ग्राम सलैया दुबे निवासी 18 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ घर पर ही सो रही थी। कि तभी गांव के ही आरोपी सूरज पिता तुलाराम अहिरवार युवती के घर पहुंचा उसने युवती का मुंह बंद करके उसके साथ दुराचार किया। घटना के समय युवती डर गई। 

लड़की चिल्लाई तो उसकी मां भी जाग गई लेकिन तब तक आरोपी सूरज वहां से फरार हो गया था। सुबह होते ही युवती के परिजनों ने महाराजपुर थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सूरज अहिरवार के खिलाफ 376, 450 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है पुलिस जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...