शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

दूसरे दिन भी जारी रहा संविदाकर्मियों का धरना

सागर। संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल निरंतर दूसरे दिन भी नियमितीकरण, एचआर पोलिसी एवं अन्य मांगों के साथ काम बंद रखकर पीली कोठी में जारी रही। समस्त हड़ताली कर्मचारियों एवं आशाओं ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

इसके पश्चात हड़तालियों ने पीली कोठी से सिविल लाइंस तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। संभागीय अध्यक्ष प्रेमकमल ने बताया कि धरने के दौरान निर्णय लिया गया है कि संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहाुल जैन की सेवाएं समाप्त किए जाने के प्रयास उन पर झूठे आरोप लगाकर किए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो आगामी दिवसों में समस्त अधिकारी तीव्र आंदोलन करेंगे। 

मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों को जायत ठहराते हुए लिखित में समर्थन पत्र संघ के जिलाध्यक्ष को दिया गया एवं मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय मीडिया प्रवक्ता सुबोध मलैया ने मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में कपिल देव पाराशर, प्रेमकमल, राजेश राय, बृजेश तिवारी, मोहना ठाकुर, विकास दुबे, अनुज सैनी, कमल मिश्रा, भीष्म दुबे, विकास खटीक सहित समस्त संविदा कर्मचारी एवं आशाएं उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...