शनिवार, 9 मार्च 2013

ग्राम उत्सव के साथ मनाया महिला जागरूकता दिवस

बीना। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजना अन्तर्गत ग्राम उत्सव के साथ महिला जागरूकता कार्यक्रम मनाया  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरयाना ने श्रीराम मंदिर प्रागंण पर  ग्राम उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत कई कार्यक्रम ग्रामीण जनो को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किए जिसमें स्वच्छ घर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सबसे अच्छे तरीके से अपने घर को रखने के लिए मीरा बाई और मोहर बाई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

लोकगीत कार्यक्रम में पान बाई को सम्मानित किया जैविक खेती के लिए राघवेन्द्र सिह को सम्मानित किया ,रणधीर सिहं के लिए कृषि में अच्छे उत्पादन के लिए प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया दुग्ध उत्पादन में जोगेन्द्र सिह, एवं सीताराम का कार्य उत्कृष्ठ  रहा जिन्हे समिति द्वारा पुरूस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र राय ने ग्रामीणो को अपना गांव अपना घर विषय को लेकर स्वच्छता एवं जैविक कृषि के प्रति जागरूकता एवं कृषि को लाभ का धन्धा के संबंध में ग्राम वासियो को बताया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रूपाली जैन ने महिलाओ को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में बताया और कहा की पारिवारिक एवं ग्राम विकास में महिलाओ की विशेष भूमिका होती है इस कार्य में महिलाए आगे आए । 

तरूण संस्कार नंवाकुर संस्था से अभिषेक राय ने ग्रामीणो को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर राघवेन्द्र सिह, अमोल सिह,सरजू प्रसाद, कुजंन सिह ने तम्बाकू के सेवन न करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...