शनिवार, 9 मार्च 2013

नारी का सशक्तिकरण ही देश सशक्तिकरण-विधायक

बीना। शुक्रवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाएं शामिल हुए वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चन्द्रा रत्नाकर प्राचार्य थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रीमति विनोद पंथी ने की सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर के शुरू हुआ।

जिसमें विधायक डॉ. श्रीमति विनोद पंथी द्वारा महिलाओं के बीच जागरूकता से संबंधित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और महिलाओं को पुरूस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. रश्मि जैन ने पढ़ा उसके बाद विधायक ने महिला दिवस पर अपने विचार रखे और कहा कि लडकियां अब मां बाप का बोझ नही वरदान है। हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे दिन प्रतिदिन आसमान की ऊचाईयों को छू रही है। जगत जननी मां दुर्गा भी स्त्री का ही एक रूप है। वे ही विश्व की संरचना करती है। 

आज हम लडकियों को पढने लिखने के लिए प्रोत्साहित करे। नारी एक ऐसी ईश्वरीय कृति है इसके बिना आज जीवन की कल्पना संभव ही नही कर सकते है। मातृत्व तथा देवत्व की प्रतीक नारी जाती का सशक्तिकरण ही देश का सशक्तीकरण है इसे नकारा नही जा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. उमा लवानिया, डॉ. सरिता सेट्टी, ज्योति दुबे, शशि सोनकर, मंजू चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...