शनिवार, 9 मार्च 2013

बिजली कटौती से स्कूली बच्चे हो रहे प्रभावित

बीना। तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम गुरयाना के स्कूली बच्चो का भविष्य बिजली विभाग की कार्यगुजारी के कारण अन्धंकार में है ।  क्योकि ऐसी स्कूली परीक्षा की घंडी में गुरयाना गांव की बिजली व्यवस्था पिछले 20 दिनो के ठप्प  पडी है ।

गांव की डीपी 20 दिन पूर्व जल गई ग्रामवासियो ने जिसकी सूचना बिजली विभाग को दी लेकिन बिजली विभाग को बच्चो के भविष्य की ओर कोई ध्यान नही और ग्राम वासी अधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। बारहवी कक्षा के छात्र राहूल ने बताया कि गांव में लगभग 15 बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे है अभी बोर्ड की परीक्षाए भी चल रही है लेकिन लाईट न होने के कारण पडाई करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है हमें लैप या डिब्बी के उजाले में पढाई करनी पढती है जिस कारण आखो पर दवाव अधिक आता है और आख में दर्द बना रहता है । 

जिस कारण पढाई नही पाती । बिजली व्यवस्था न होने से गांव के बच्चो का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट काफी हद तक प्रभावित होगा । जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेवार होगा। ग्रामवासी राघवेन्द्र सिह ने इस संबंध में बताया कि गाव वालो ने एक माह पहले ही 70 हजार   रुपए राशि बिजली विभाग में जमा की थी बस्ती का कोई बिल बकाया नही है ऐसे में बिजली की व्यवस्था गांव में न होना ठीक नही बिजली न होने से परीक्षा के दिनो में बच्चो की पढाई ठीक नही हो पा रही जिस कारण से इन बच्चो का भविष्य बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अन्धकार में जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...