खुरई। सितम्बर माह 27 तारीख की सुबह तड़के सुबह मस्जिद के पास सुभाष वार्ड में उसक समय सनसनी फैल गई जब खून से सना एक बोरा सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने जब बोरे को खोल कर देखा तो सबके होश उड़ गए उसमें एक युवक की बिना सिर और बिना हाथों की एक नग्न लाश निकली।
इस बात को आज छै: माह बीत गए लेकिन अभी तक इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा तो दूर इस लाश की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक माह तक कोशिश की और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन बरोदिया नौनगर के पास एक युवक की जली लाश मिलने से इस मामले की याद ताजा करा दी।
काफी प्रयास के बाद जब पुलिस को बोरे की लाश का सुराग नहीं मिला तो उसकी कार्यवाही पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस भी इस मामले को भुला देना चाहती है।
तीन दिन पहले उसी के खेत में मिली अमरसिंह लोधी की जली लाश में भी अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल और जले शव की जांच कर मौत जलने होने की बात कही लेकिन घटना स्थल पर तेल की कुप्पी में सफेद रंग के घासलेट के मिलने ने जांच को हत्या की दिशा में मोड़ दिया। इन मामलों से लोग अब बाहर खेतों की रखवाली के लिए जाने में भी डरने लगे हैं।
इनका कहना है
सिर कटी लाश के मामले में गहन जांच की जा रही है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। बरोदिया नौनगर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जांच आगे बढ़ पाएगी फिलहाल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
हेमंत शर्मा थाना प्रभारी खुरई



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें