सागर। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्वजनों के सम्मान में प्रारंभ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 15 जनवरी को तीर्थ यात्री द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए भेजे जा रहे है । इसी क्रम में इच्छुक तीर्थ यात्रियों से 15 जनवरी 2013 तक आवेदन चाहे गए है ।
डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र गोयल ने द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्तियों से अपने आवेदन संबंधित तहसीलदार कार्यालय अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में 15 जनवरी 2013 तक जमा करने की अपील की है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें