शनिवार, 15 दिसंबर 2012

लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर का शुभारंभ रविवार को

सागर।  जिले में चिन्हांकित मरीजों के कटे-फटे होंठ, पोलियो व मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन तथा दन्त रोग और श्रवणवाधिता के साथ ऐपीलेप्सी (चक्कर आना) बीमारी के नि:शुल्क इलाज सागर में लाईफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से सम्पन्न कराने का अभियान 16 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा जो 5 जनवरी तक सम्पादित होगा।

इस लाइफ लाईन एक्सप्रेस के शिविर का शुभारंभ प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य और सांसद श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

सागर रेल्वे अस्पताल के पास 16 दिसम्बर 2012 को दोपहर 2 बजे से आयोजित लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री शिवराजसिंह लोधी, महिला एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरवंशसिंह राठौर, महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री अरूणोदय चैबे, डा.श्रीमती विनोद पंथी, श्री भानूराणा व श्री नारायण प्रसाद प्रजापति एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी विशेष अतिथि के रूप में भाग लेगे।  

लाईफ लाईन एक्सप्रेस में आपरेशन ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों के द्वारा संपन्न कराए जाएगे । सागर रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. एक में यह लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहेगी और आपरेशन एवं इलाज का कार्य 16 दिसंबर से 5 जनवरी 2013 तक सतत रूप से जारी रहेगा । इस अभियान में चिन्हांकित मरीजों को नि:शुल्क शल्य चिकित्सा, नि:शुल्क दवाईयां और ठहरने व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्थाएं सुनिष्चित कराई गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...