शनिवार, 15 दिसंबर 2012

बुलाया था पूछताछ के लिए, कराई बैगारी

सागर।  जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग किशोरों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। वहीं नाबालिग किशोर के वकीलों का आरोप है कि रेलवे पुलिस ने बच्चों के साथ मारपीट की एवं लॉकप में उनसे काम करवाया है।

जीआरपी थाना प्रभारी एलपी कस्यप ने बताया कि विगत रात्रि में उन्होंने मकरोनियां कृष्णानगर से राजीव उर्फ नेकसिंह राठौर उम्र 22 वर्ष को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कॉल डिटेल के आधार पर उसके दो अन्य साथियों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

पूछताछ के बाद दोनों किशोरो को छोड़ दिया गया जबकि मुख्य आरोपी राजू राठौर को जेल भेज दिया गया है। उधर किशोरों को वकील ने आरोप लगाया है कि रेलवे पुलिस ने बच्चों के साथ ज्यादती की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...