सागर। राज्य शासन द्वारा बम्होरी रेगुवां क्षेत्र की घोर उपेक्षा करने के कारण क्षेत्र में जन समस्याएं बढ़ गई है। इसको लेकर 19 दिसंबर से जनआंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री विट्ठलभाई पटेल भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजकिशोर रूसिया एवं विशेष अतिथि जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी होंगी। अध्यक्षता गांधीवादी नेता रघु ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक धरना आंदोलन के रूप में भोपाल रोड बायपास तिगड्डे पर आयोजित किया जाएगा।
धरना के उपरांत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजन समिति ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो चक्काजाम कर शासन के विरुद्घ आंदोलन जारी रहेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें