शनिवार, 15 दिसंबर 2012

हाथ ठेला मजदूर करेंगे हड़ताल

सागर। हाथ ठेला, रिक्शा मजदूर बुंदेलखंड ट्रेड द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल 1 जनवरी को बीना शहर के सर्वोदय चौराहे पर आयोजित की जाएगी। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मलखान सिंह परिहार ने बताया कि महिलाओं के स्वरोजगार के लिए पचास हजार अनुदान सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मुहैया नहीं कराई गई है, न ही अन्य मांगों को अभी तक शासन ने पूरा किया है, जिससे चलते आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले भी भोपाल में महारैली आयोजित की चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...