शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

प्रधानाध्यापिका ने किया प्रताड़ित, शिक्षिका हुई बेहोश

बीना। कन्या प्राथमिक शाला इटावा की प्रधानाध्यापिका रूकमणी पंथी की प्रताड?ा से शुक्रवार को एक शिक्षिका बेहोश हो गई। साथ काम करने वाली शिक्षिकाओं की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कन्याशाला इटावा की प्रधानाध्यापिका श्रीमति रूकमणी पंथी शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार करती हैं। पिछले दिनों उन्होंनें शाला परिसर किसी को शादी समारोह के लिए किराए पर दे दिया था जिसके समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इनके दो इन्क्रीमेंट रोके गए थे। श्रीमति पंथी को शक था कि उक्त खबर पत्रकारों से मिलकर उसी शाला में शिक्षिका अल्पना विनायक ने छपवाई थी इसीलिए बदले की भावना से प्रेरित रूकमणी पंथी लगातार किसी न किसी बहाने उक्त शिक्षिका को प्रताड़ित करती थी। शुक्रवार को जब उक्त शिक्षिका ने किसी कार्यवश रूकमणी पंथी से छुट्टी मांगी तो वह भड़क गई और अल्पना विनायक को देखलेने की धमकी देते हुए बच्चों के सामने अभद्र व्यवहार करने लगी। इससे शिक्षिका घबरा गई और उनका ब्लड प्रेशर बड?े के कारण वह वहीं बेहोश हो गईं। साथ में पढ़ाने वाली शिक्षिका मंजू वाला सोनकर की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें दाखिल कर लिया।

अधिकारी पहुंचे मामले की जांच करने


शिक्षिका को प्रताड़ितकर बेहोश किए जाने के मामले को लेकर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होनें शिक्षिका अल्पना विनायक सहित वहां मौजूद अन्य शिक्षिकाओं के कथन लिए। इस संदर्भ में अधिकारियों का कहना था कि मामले की जानकारी एवं शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी तक भेजी जाएगी। विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने बताया कि मैडम पंथी इसी तरह तू तड़ाक करके बोलती हैं और सभी को प्रताड़ित करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...