सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन, निगम महापौर अनीता अहिरवार एवं निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा शनीचरी वार्ड में विधायक निधि से 2 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सीसी रोड का शिलान्यास किया गया एवं शुक्रवारी वार्ड में निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक शैलेन्द्र जैन ने पार्षद बबलू कमानी की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर महापौर अनीता अहिरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि उक्त सड़क के निर्माण की स्वीकृति विधायक श्री जैन ने दी है जो कि इस वार्ड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विधायक श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क की स्वीकृति काफी समय पूर्व ही दे दी गई थी, परन्तु कतिपय कारणों से इस सड़क का निर्माण प्रारंभ नहीं हो सका। परन्तु अब वह सुअवसर आया है जब हम इस सड़क का निर्माण करके इस क्षेत्र के वासियों को इसका लाभ पहुंचाएंगे।
हम इस क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर है चूंकि विकास की हमारा मजहब है और उसके लिए हम सदैव प्रयास करते है। कार्यक्रम का संचालन जफर कमानी ने किया एवं आभार पार्षद नईम खांन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजमेरी राईन, डॉं. वीरेन्द्र पाठक, गीता दक्ष, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्या मोर्चा रफीक खांन, आरिफ नगीना, तारिक खत्री, शेरा जैन, सुहेल खांन, इम्तियाज खांन, राजेश ठाकुर, अनवर राईन, शेख शब्बीर, राजू भाई, डब्बू साहू, अवधेश श्रीवास्तव, अजीम खांन सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें