गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 को

सागर। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किए जाना है । इसी क्रम में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिला स्तर और मतदान केन्द्र स्तर पर आयोजित किये जाने वाले समारोह के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों को जिला स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं । 

जिलास्तर समारोह में स्वयं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिसमें अंतिम प्रकाशित नामावली में जुडे नये मतदाताओं को जो 1 जनवरी को 18 वर्ष के हुए हो, उन्हें पहचान पत्र वितरण किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बूथ लेवल अधिकारी को समारोह आयोजित करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक अन्य सहायक अधिकारी की सेवाएं भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए प्रदान कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...