बुधवार, 19 दिसंबर 2012

फरार चल रहे आरोपी की हत्या

सागर।  विगत रात्रि में मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज वार्ड में दो युवकों ने मिलकर एक फरार आरोपी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पर दो वर्ष पहले अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों के पिता की हत्या करने का आरोप था।

मृतक 2010 से ही फरार चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघराज वार्ड के पंडापुरा निवासी कैलास पिता भगवानदास पटेल उम्र 45 वर्ष को मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे राजू पटेल उम्र 24 वर्ष धमेन्द्र पटेल उम्र 22 वर्ष ने धारदार हथियार से वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी एवं 108 एम्बूलेंस को बुलाया। एम्बूलेंस से कैलाश को तिली अस्पताल पहुंचाया गया जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मोतीनगर आरएस परिहार ने बताया कि कैलाश के सिर, पैर, गर्दन में धार दार हथियार से चोटें होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने दोनों युवक राजू और धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

मृतक पर था हत्या का आरोप


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश पिता भगवानदास पटेल ने 2010 में अपने भाई और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर राजू और कैलाश के पिता नारायण पटेल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कैलाश और उसका भाई फरार था। जबकि तीन अन्य लोग पुलिस गिरफ्त में थे। हत्या के दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी मोतीनगर थाना पुलिस कैलाश को पकड़ नहीं पाई थी। विगत रात्रि में राजू और धमेन्द्र ने कैलाश को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने अपने पिता का बदला लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...