गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

जैन मंदिर से 3 मूर्ति और 5 छत्र चोरी

सागर। शाहगढ़ थाना अंतर्गत टीकमगढ़ मार्ग पर स्थित नरवां ग्राम में श्रीचंदाप्रभू जिनालय से गत रात्रि  अज्ञात चोरो ने तीन मूर्तियां एवं पांच छत्र चोरी कर लिए। जब स्थानीय जैन समाज को चोरी का पता चला तो समाज के लोग एकत्रित होकर थाना शाहगढ़ पहुंंचे और चोरों को पकड़ने की मांग की।

शाहगढ़ पुलिस ने खानापूर्ती के तौर पर सागर से पुलिस डाग बुलवाया और फिंगर प्रिंट हेतु एफएसएल की टीम बुलवाई। लेकिन चोरो का कोई पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि शाहगढ़ की पुलिस मंडी चुनाव में व्यस्त होने के चलते मूर्ति चोरों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। भगवान श्री आदिनाथ की अष्ट धातू की प्रतिमा लगभग डेढ़ फुट ऊंची एवं भगवान श्री सुपाश्र्वनाथ एवं भगवान श्री कुंथूनाथ की प्रतिमा चोर ले गए हैं। मंदिर में लगे पांच चांदी के छत्र भी चोर चुरा ले गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...