गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

निकली पालकी यात्रा

सागर। संत श्री जिन तारण तरण स्वामी की 564 वीं जयंती महोत्सव पर सकल दिगम्बर जैन तारण तरण समाज के तत्वाधान में श्री जिनवाणी जी पालकी शोभायात्रा का नगर भ्रमण कार्यक्रम बुधवार को नगर के प्रमुख मार्गो से जलूस के रूप में किया गया।

सुबह प्रभात फेरी के उपरांत चैत्यालय में झंडा रोहण बीड़ी उद्योगपति अशोक जैन ने किया। दोपहर में बड़ा बाजार स्थित चैत्यालय से पालकी यात्रा निकली जो कोतवाली, तीनबत्ती, मस्जिद, नमक मंडी, परकोटा होकर के वापिस चैत्यालय पहुंची। 

पालकी यात्रा में प्रमुख रूप से मानकचंद जैन, प्रेमचंद जैन, सुदेश जैन गुड्डू भैया, प्रकाश जैन, कमल समैया, आजाद मंत्री सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैन, अनिल जैन, ऋषभ समैया, अजित समैया, उमेश समैया, रजनीश समैया, सुरेंद्र जैन, राजीव समैया, नमन समैया, अनुराग समैया, कन्छेदी जैन, नरेन्द्र सूत, संजय, प्रमोद, नेमीचंद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...