गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

गरीबों के हित में नहीं बैठकी शुल्क

सागर। ब्लाक कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र महावते ने बताया कि छावनी प्रशासन ने सदर क्षेत्र की बाजार बैठकी शुल्क 5 से बढ़ाकर 10 रुपए कर दी, जो कि सदर के गरीब लोगों के हित में नहीं है। उसमें कैंट प्रशासन ने उन लोगों को शामिल किया, जो टोकरी में थोड़ा सा सामान लेकर बैठे रहते हैं और दिन में 10  रुपए कमा भी नहीं पाते हैं।

श्री महावते ने कैंट प्रशासन से मांग की है कि बाजार बैठकी शुल्क 5 रुपए उचित है, लेकिन जो छोटे दुकानदार टोकरी पर रखकर सामान बेचते हैं, उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाए। 

श्री महावते की मांग का समर्थन करने वालों में सतीशचंद्र रावत, डॉ. उस्मान खान, चौधरी अल्ताफ, अ. शाकिर, राजू राठौर, डॉ. संदीप रावत, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यादव, धर्मेन्द्र तोमर, नसीम राइन, एजाज हुसैन राइन, गंगाराम यादव, गौतम मांडल, मुन्ना बौद्घ आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...