सागर। सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को सागर बंद का प्रभावी असर दिखा। शहर की अधिकांश दुकानें बद थी। छुटपुट दुकानों को छोड़कर पूरी तरह शहर बंद रहा। बंद का आह्वान पूर्व घोषित रेल लाइनों का काम शीघ्र शुरु करना, गोडवाना एक्सप्रेस फुल रेक से चलाए जाना, बुंदेलखंड सिंचाई विकास निगम की स्थाना आदि अनेक मांगों को लेकर किया गया।
क्षेत्र के कई संगठनों ने भी इसका समर्थन किया। सर्वदलीय नागरिक संगठन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल व पेट्रोलपंप जैसी अनिवार्य सेवाओं को बंद से मुक्त रखा। कार्यकर्ता सुबह 9 बजे भीतर बाजार में एकत्रित हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर के विभिन्न मागों से गुजरा और खुली हुई दुकानों को बंद कराया। दोपहर के वक्त कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। रेलवे स्टेशन पर भी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। भारी तादात में पुलिस बल मौजूद था। इसके साथ साथ राजनैतिक दलों का भी समर्थन रहा। जैन समाज एवं शिवसैनिक आटो यूनियन आदि का भी समर्थन रहा।
जैन समाज का समर्थन
बुंदेलखंड में रेलवे सुविधाओं की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा का समर्थन जैन समाज द्वारा किया गया। सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। जैन समाज के लोगों ने मांग है कि जैन धर्मावलंबियों के प्रसिद्ध जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी के लिए जाने वाली इंदौर हावड़ा टेÑन, क्षिप्रा एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाई जानी चाहिए। क्योंकि बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों में जैन समाज के तीर्थ स्थान पर जाने वालों की संख्या अधिक है लेकिन रेल सुविधाओं का आभाव है।
बंद को शिवसैनिकों का समर्थन
रेलसुविधा व सिंचाई सुविधा की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सागर बंद में शहर के बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से शिवसैनिक का जत्था जिला प्रमुख पप्पू तिवारी के नेतृत्व में भीतरबाजर पहुंचा जहां सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के जुलूस के साथ शहर में निकला। शिवसैना संभागीय संरक्षक डॉ. रामदास कुशवाहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने रेलवे प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। जुलूस में गजेन्द्र ठाकुर, जगदीश विश्वकर्मा, देवव्रत शुक्ला, नवीन सेन, विकास यादव, संजय राजपूत, मनीष जाटव, अजय पांडे, कैलाश कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, सत्यम चौबे, दुष्यंत पटेल, सौरभ सैनी, दीपक ठाकुर, गगन गुरु, नंदकिशोर नामदेव, महेन्द्र पटवा, सचिन चौबे, दुष्यंत पटेल आदि शामिल थे।
आटो यूनियन ने लिया भाग
रेल सुविधाओं को लेकर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में सागर बंद में शहर के आटो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जाम रहे। आटो चालकों ने करीब 3 घंटे तक आटो नहीं चलाकर सागर बंद के आह्वान को सफल बनाया। बड़ी संख्या में शहर के आटो चालकों ने यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी के आह्वान सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा में भागीदारी कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर सुंदर यादव, मकसूद मिर्जा, गुड्डू जैन, बबलू तिवारी, संजय खटीक, महमूद, मनीष जाटव, संतोष प्रजापति, लक्ष्मण रजक, प्रशांत मिस्त्री, भरत सेन आदि शामिल थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें