सागर। नगर निगम के द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन के प्रथम चरण का समापन किया गया। अवसर पर महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, लक्ष्मण सिंह, मु. उमर खान, सतीश जैन, ओम प्रकाश दुबे एल्डरमेन, गौरी शंकर दक्ष, राजू चौधरी, हरप्रसाद अरिवार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर शासन की योजनाआें से अवगत कराते हुए उपस्थित समस्त लाभान्वित महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, रमेश चौधरी, रोमान खान, मनोज तिवारी, अतुल दुबे, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं बढ़ी संख्या में प्रोजेक्ट उत्थान से लाभांन्वित व्यक्तियों ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें