सागर। नगर पालिक निगम सागर मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती अनीता हरप्रसाद अहिरवार, समस्त एम.आई.सी. सदस्यों एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह की उपस्थिति में महापौर कक्ष में आहूत की गई जिसमें नगर विकास के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श उपरांत करोड़ो की लागत के कार्यो को स्वीकृति मिली।
राजीव आवास योजना पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 780 भवनों के निर्माण एवं अधोसंरचना के कार्य हेतु द्वितीय निविदा में दो निविदाकारों की निविदा प्राप्त हुई। जिसमें गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड लखनऊ की दर 4.9 प्रतिशत अधिक आईएसएसआर न्यूनतम है। अत: तकनीकी समिति के प्रतिवेदन अनुसार न्यूनतम दर की निविदा को स्वीकृती प्रदान की गई।
नगर पालिक निगम कर्मचारियों वर्तमान में मेडीकल भत्ता 200रू. प्रतिमाह दिया जा रहा है। अत: महापौर की घोषणा अनुसार मेडीकल भत्ता में 100 रू. की वृद्वि करते हुए 300रू. प्रतिमाह मेडीकल भत्ता दिए जाने का प्रस्ताव महापौर परिषद स्वीकृत किया गया। तिली चौराहे बस स्टैंड चौराहे को छोटा करने, रैलिंग एवं पेडस्टल कार्य हेतु प्रस्तुत प्राक्कलन राशि रुपए 4 लाख 73 हजार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। खुरई बीना बस स्टैंड के निर्माण हेतु राशि 75 लाख 86 हजार स्वीकृति दी गई थी। नए आईएसएसआर के अनुसार पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि 80 लाख 70 हजार का तैयार किया गया है। अत: अतिरिक्त व्यय 5 लाख रुपए सहित तकनीकी एवं प्रशासनिक तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई।
निगम कार्यालय भवन के पीछे बने हुए नवीन कक्षों के ऊपर हाल बनाए जाने हेतु प्रस्तुत प्राक्कलन राशि 17 लाख 95 हजार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। मोतीनगर थाना के पास कांजी हाऊस में स्थित खुली भूमि एवं अन्य स्थानों पर मंगल भवन निर्माण हेतु विस्तृत प्लानिंग, ड्राइंग, डिजाईन बनाने हेतु कन्सलटेंट के माध्यम से डीपी आर.तैयार करने का निर्णय लिया गया। राजघाट परियोजना से मुख्य सड़क तक रोड़ निर्माण कार्य कराए जाने हेतु प्रस्तुत प्राक्कलन राशि 22 लाख 5 हजार की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।
डीआईजी बंगला से बकोली तिराहे तक (आदर्श रोड) हेतु स्वीकृत राशि में से शेष बची राशि से इसी मार्ग से लगे हुए एमएलबी स्कूल, मुख्य बस स्टैंड, स्टेडियम, रवीन्द्र भवन, गर्ल्स डिग्री कालेज आदि सार्वजनिक स्थलों के बीच का रोड निर्माण कराए जाने के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई। राजीव आवास योजनान्तर्गत चयनित हितग्राहियों की सूची अनुमोदन हेतु महापौर पषिद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निगम सभाकक्ष में सौंदर्यीकरण एवं रिपेयरिंग कार्य, सिविल कार्य एवं विद्युत कार्य का प्राक्कलन राशि 15 लाख 10 हजार से कार्य कराने हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई। जिसमें तीन निविदाएं प्राप्त हुई, प्राप्त दरों में अनिल अवस्थी की दर 1 प्रतिशत कम न्यूनतम है। अत: तकनीकी समिति के प्रतिवेदन अनुसार न्यूनतम दर की स्वीकृति प्रदान की गई।
निगम आयुक्त को आवंटित वाहन एम्बेसिडर कार क्र. एमपी15-4051 काफी खराब स्थिति में है, विभाग के अन्य अधिकारियों को भी वाहनों की आवश्यकता पड़ती है। अत: आयुक्त के लिए एक स्कार्पियो कार किराए से लगाए जाने के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई। मीट मार्केट से डिम्पल पेट्रोल पम्प तक 200 एमएमसीआई पाईप लाईन डालने हेतु प्रस्तुत प्राक्कलन 31.39 लाख का तैयार किया गया। प्राक्कलन की कण्डिकाओं पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में राज बहादुर सिंह, नरेश यादव, नईम खान, संजीव पांडे, गंगाराम अहिरवार, श्रीमती गीता दक्ष, पुष्पा पटेल, श्रीमती किश्वर बी, श्रीमती सरोज केशरवानी, विजय दुबे कार्य. पा. यंत्री, रमेश चौधरी, अरविंद पटैरिया, रामाधार तिवारी, राजकुमार साहू, राजेश सिंह, शरद बरसैंया, रोमान खान, कृष्ण कुमार चौरसिया, सुरेश साहू, मुुन्नालाल रैकवार उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें