सागर। गढ़ाकोटा के ग्राम चंद्रपुरा में अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाला आरोपी अब भी फरार है। पुलिस यहां वहां उसे तलाशती फिर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। गौरतलब है कि 12 दिसंबर को चंद्रपुरा निवासी टिन्नू लोधी ने अपनी पत्नी सविता लोधी उम्र 28 वर्ष को जिंदा जलाकर मार दिया था।
साथ ही उसने पडौस के दो बच्चों को भी जिंदा जलाने का प्रयास किया था। अपराधी पर हत्या और कई मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन अभी तक गढ़ाकोटा थाना पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है।
जंगल में मिला शव
सागर। मालथौन थाना क्षेत्र निवासी एक सप्ताह से गायब एक युवक का शव जंगल में मिला है। वहीं उसकी गाड़ी ढाबे पर लावारिस हालत में मिली है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ललोई निवासी किशोर सिंह उम्र 27 वर्ष का शव बरौदिया चौकी क्षेत्र के जंगल में परिजनों को पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया।
परिजनों ने बताया कि युवक के शव पर खून के निशान थे। शव पूरी तरह सड़ चुका था। युवक की हत्या हुई है। रविवार को युवक के परिजन लाइफ लाइन एक्सप्रेस के उद्घाटन पर आए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से भी न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने मालथौन थाना पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही युवक के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें