बुधवार, 19 दिसंबर 2012

विधायक ने कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक ली

सागर।  विधायक शैलेन्द्र जैन ने आगामी 23 दिसम्बर को आयोजित सागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मिलन महोत्सव को कार्यकर्ता दिवस के रूप में विगत वर्ष की भांति वृहद स्तर पर मनाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ता की तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसके तहत व्यापक स्तर पर तैयारियां आयोजित करने की बात कहीं गई तथा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सम्मान पूर्वक आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। 

जिसमें बूथ स्तर के वे कार्यकर्ता जो केवल चुनाव के समय पार्टी का सहयोग करते है एवं उसके बाद वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पार्टी गतिविधयों से दूर हो जाते है उनका विशेष ध्यान देते हुए विधायक श्री जैन ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान  किया है कि वे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हमारी पार्टी का आधार है जो बूथ पर बैठकर मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित करते है ये वहीं कार्यकर्ता होते है जो घर-घर जाकर मतदाताओं से आत्मीय संपर्क बनाकर हमें विजय दिलाते है। उनको सम्मान पूर्वक आमंत्रित करना हमारे लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, अनूप उर्मिल,   विक्रम सोनी,  जिनेश साहू, लक्ष्मण सिंह, संजय द्विवेदी, राजेश केशरवानी, नरेश यादव, रामेश्वर नामदेव, वृन्दावन अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, नीलम अहिरवार, महेश अहिरवार, नीलम अहिरवार, राजकुमार टोंटे, सुबोध पाराशर, संजय दुबे, सरोज सतीश साहू, मेघा दुबे, गौरीशंकर दक्ष, प्रेमनारायण यादव, रामनारायण यादव, हरेन्द्र खटीक, सतीश जैन, प्रदीप राजौरिया, कंचन गुप्ता, भगवती जाटव, अनवर राईन, अमित कछवाहा, राजेश ठाकुर, राजेश सैनी, मनीश नेमा, कमला यादव, ब्रजेश त्रिवेदी, रामेश्वर चौबे, महेन्द्र दुबे, हरिनारायण नामदेव, अपूर्व सिंघई, शिब्बू नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...