सागर। राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता काजी बहाबउद्दीन के नेतृत्व में रेलवे महाप्रबंधक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या में लगातार भीड़ बढ़ रही है।
लेकिन भीड़ के हिसाब से ट्रेन में बोगियों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि राज्यरानी एक्सप्रेस से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री दमोह से भोपाल तक अपडाउन करते हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय जैन, फीरोज खान, जफर कमानी, नफीश खान, शेख जाहिद, विक्रम सोनी, फारूख खान, अनूप उर्मिल, फारूख, शोहिल खान, शिथिल पड़ेले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें