खुरई। शुक्रवार की रात सुभाष वार्ड निवासी बबलू उर्फ शहाबुद्दीन पिता कल्लू खां उम्र 42 वर्ष पर उसकी पूर्व पत्नी जरीना ने अपने तीन साथियों सहित देशी कट्टा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें बबलू खान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल बबलू ने बताया कि रात 11.30 बजे घर के पास था उसी समय उसकी पूर्व पत्नी का दामाद भूरा निवासी गनेशखेड़ी जिला शिवपुरी आया और कहा कि जरीना को बात करनी है आगे तक चलो जैसे ही दोनो तालाब मंदिर के पास पहुंचे तो वहां जरीना और दो अन्य मुंह पर कपड़े बांधे खडे थे उनमें से एक ने उस पर कट्टा तानकर कहा चुप रहना और मारपीट शुरू कर दी।
उनमें से दो ने तलवार,चाकू और लात घूसों से हमला कर दिया जिससे उसे शरीर में आधा दर्जन से ज्यादा धाव हैं। पेट और कई जगह दर्जनों अंदरूनी चोटें भी है। चिल्लाने पर पड़ोसियों ने सामूदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया। पिटाई करते समय उसकी पत्नी भी स्वयं चाकू लिए खड़ी रही। पिटाई करने के बाद उसके 8 हजार तीन सौ रुपए भी वे ले गए। जाते समय जरीना ने धमकी दी थी कि पांच दिनों में 50 हजार नहीं दिए तो जान से मरवा देगी।
घायल बबलू ने बताया कि हमला कराने वाली उसकी पूर्व पत्नि जरीना है। जिसके साथ उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उससे तलाक भी हो चुका है। हर्जा खर्चा का मामला कुरवाई न्यायालय में चल रहा है। एक दो बार धमकी देकर हमला भी करा चुकी है। पहले भी उसने दुष्कर्म सहित कई झुठे मामले पठारी थाने में दर्ज कराए हैं। वह हमेशा पैसे लेने के लिए दबाव बनाती है और धमकी देती रही है। जबकि वह उसे एक बार 25 और एक बार 30 हजार रुपए दे चुका है। मामले का राजीनामा 20 दिसम्बर को होना था।
पुलिस ने बबलू की रिपोर्ट पर जरीना,भूरा और अन्य दो के खिलाफ धारा 324,294,506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें