बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस पर सरेराह फायरिंग, इलाके में दहशत

सागर। बुधवार की दोपहर राहतगढ़ बस स्टैंड पर इनामी अपराधी गोलू चौबे ने पीछा कर रहे तीन आरक्षकों पर फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शहर के अन्य थानों की पुलिस एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आरोपी गोलू और उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए थे।

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे गल्लामंडी क्षेत्र के पास पुलिस चैकिंग लगी थी। उसी समय गोलू चौबे अपने दो अन्य साथियों के साथ इंडिका कार क्र. एमपी 15 सीए 0472 से गल्ला मंडी से गुजरा। तब चैकिंग प्वाइंट पर खड़े आरक्षक प्रदीप कोरी, हरीसिंह, सुनील ने गोलू को पहचान लिया। जिससे उन्होंने इंडिका गाड़ी का पीछा किया।

पुलिस को पीछा करता देख गोलू और उसके साथी घबरा गए। जैसे ही उनकी गाड़ी बाइसा मोहल्ला की एक गली में पहुंची वे तीनों आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस के तीन आरक्षक भी उनके पीछे भागे तो गोलू ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...