लगभग यही हाल मंडी चुनाव के दौरान भी देखने में आया जब कृषि मंडी प्रांगण में उम्मीदवारों द्वारा विद्युत खंबो पर, मंडी कार्यालय एवं सरकारी भवनों पर चुनाव प्रचार सामग्री टांग दी। खुलेआम बिना अनुमति किसी की भी दीवार पर पोस्टर आदि चिपका दिए गए, प्रचार सामग्रियों में प्रिंट लाइन मुद्रक, प्रकाशक एवं संख्या लिखे बिना पंपलेट एवं प्रचार सामग्री बांटी गई और इस आशय के समाचार विभिन्न अखबारों में प्रकाशित कर दिए गए तब कहीं जाकर एसडीएम साहब जाग्रत हुए और उन्होंने शुक्रवार को अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ उम्मीदवारों की बैठक आयोजित कर उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन न करने के लिए आगाह किया। यदि साहब यही बैठक पहले ले लेते तो आचार संहिता का उल्लंघन होता ही नहीं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें