शनिवार, 15 दिसंबर 2012

क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को

सागर। एथलेटिक संघ द्वारा 16 दिसंबर को 51वीं मप्र राज्य अंतर जिला क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सागर संभाग में पहली बार आयोजित की जा रही है। मप्र के सागर जिले में सभी जिले से 600 छात्र-छात्राएं एवं पुरुष महिलाएं दौड में भाग लेंगे।

 दौड़ खेल परिसर मैदान से प्रारंभ होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई खेल परिसर के मैदान में समापन होगी। यह जानकारी आयोजक सचिव जिला एथलेटिक्स संघ सागर डॉ. राजेन्द्र गौर ने दी तथा नागरिकों से प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...