सागर। नगर पालिक निगम द्वारा नगर में 16 से 23 दिसम्बर तक स्वच्छता अभियान को चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत परकोटा, जवाहरगंज, काकागंज, तुलसीनगर, में सफाई अभियान को चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिक निगम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों में पहुंचकर अभियान में साफ-सफाई को पूर्ण कराया जा है।
इसके तहत मंगलवार को महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, स्वास्थय एवं चिकित्सा समिति प्रभारी श्रीमती पुष्पा पटेल ने पं. मोतीलाल स्कूल के पास स्थित पेशाबघर की फायर ब्रिगेड से धुलाई की तथा आसपास लगे कचरे के ढ़ेरों को साफ कर सफाई अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अहिरवार ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन के आदेशानुसार नगर की साफ-सफाई, घर घर से कचरा एकत्रित कराने, सार्वजनिक एवं सामूदायिक शौचालयों की सफाई, जलस्त्रोतों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई एवं प्रतिदिन संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक को छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
आयुक्त सूर्यभान सिंह ने चारों जोन के स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान नगर में बिखरे कचरे का ढ़ेर पालीथीन कचरा स्थलों पर बने हुऐ ढ़ेरों को हटाया जाकर पूर्ण सफाई कराने, नगर में आने वाले सार्वजनिक शौचालयों, मूत्रालयों की सफाई, तथा सार्वजनिक स्थल हाट बाजार, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल के आसपास, की सफाई की कराएंगे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जोन क्र. 1,2,3,4, से एक-एक वार्ड का चयन कर घर-घर से कचरा एकत्रित करने की प्रक्रिया को कराएंगे। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता निरीक्षक हाजिरी स्थलों पर सभी दरोगाओें, जोन के सभी कर्मचारियों स्वच्छता संबंधी उपकरणों के साथ रजिस्टर में समक्ष में उपस्थिति लेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें