मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

BJP: तैयारी बैठक 23 को

सागर।  विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल एवं डॉ. हरिसिंह गौर मण्डल के तत्वाधान में सागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 23 दिसम्बर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे मोतीनगर चौराहा स्थित आदर्श गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

उक्ताशय के लिए तैयारी बैठक का आयोजन धर्मश्री स्थित विधायक निवास पर 19 दिसंबर बुधवार को प्रात: 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें वार्ड पार्षद, स्थानीय समिति अध्यक्ष, नगर कार्यकारिणी सदस्य, सागर विधान सभा क्षेत्र में निवासरत सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक मण्डल अध्यक्ष द्वय रामकुमार साहू एवं अनूप उर्मिल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...