सागर। आचार्यश्री विद्यासागर गौ संवर्द्धन केन्द्र दयोदय गौ शाला में गौ पूजन व वृक्षारोपण विचार संस्था के अध्यक्ष कपिल मलैया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम आचार्य श्री के चित्र के समक्ष श्रीफल अर्पण व दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि श्री कपिल मलैया ने किया।
तत्पश्चात गौ पूजन किया गया और तत्पश्चात पशुओं को छाया प्रदान करने हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ऋषभ सिंघई, कल्पना राय, नीरज वैद्यराज, शफीक खान, शैलेन्द्र जैन, नितिन जैन, किशोर,जानकी, शंकर आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें