बुधवार, 19 दिसंबर 2012

FDI के विरोध में धरना

सागर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एफडीआई के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत सागर में प्रदेश मंत्री संदीप दांगी के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे पर परिषद के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने एफडीआई के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए परिषद के संगठन मंत्री अरुण उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत में विदेशी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश सहमंत्री संदीप दांगी ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार देश को धरातल में ले जाने का काम कर रही है। 

एफडीआई को देश में लागू करके गरीब एवं छोटे व्यापारियों के रोजगार के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस अवसर पर अनुराग पाराशर, राजेन्द्र यादव, ऋषि मिश्रा, अतिशय जैन, मयंक ठाकुर, कपिल भल्ला, मनीष महाजन, जित्तू ठाकुर, नीतेश पांडे, राहुल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...