शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

भूमि की अनुपलब्धता के कारण हुई UIDSSMT योजना के क्रियान्वयन में देरी

सागर। मप्र विधान सभा में विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत नगर की यूआईडीएसएसएमटी  योजना एवं सीवरेज सिस्टम प्लांट के संबंध में प्रश्न उठाते हुए पूछा कि यह इस योजना का कार्य कब प्रारंभ किया जाना था इसकी लागत क्या है तथा इसे कब तक पूर्ण कराया जाएगा।

उक्त प्रश्न के उत्तर में नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने बताया कि उक्त योजना को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2012 तय की गई थी परन्तु सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट के लिए भूमि की उपलब्धता न होना इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे बड़ी देरी का कारण है। इस योजना के लिए ग्राम भैंसा में जो भूमि अधिग्रहित की गई थी उस पर उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन लगाया गया है। 

जिससे वहां पर योजना का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। कलेक्टर सागर द्वारा ग्राम पथरिया हाट में 4.9 हेक्टेयर भूमि इस योजना के कार्य हेतु आरक्षित की गई है इसके अधिग्रहण के पश्चात जैसे ही यह भूमि प्राप्त होगी उसके 2 वर्ष के अंदर इसका कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होने बढ़ी हुई लागत पर बताया कि समय अंतराल के कारण इस योजना की लागत में वृद्धि हुई है जिसकी भरपाई के लिए हम ऋण के माध्यम से इसकी पूर्ति करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...