बुधवार, 12 दिसंबर 2012

बंडा के बस स्टेण्ड पर लावारिस 2 बोरे राजश्री जब्त

सागर। बंडा अंतर्गत पुराने बस स्टैंड पर बिछुआ नाले के पास पुलिस को लावारिस हालत में दो बोरे तंबाकू युक्त गुटखा पाऊच जब्त किए हैं। थाना प्रभारी एसएस सिसोदिया ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड पर नाले के पास दो बोरे गुखटा पाऊच पड़ें हैं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बोरों को जब्त कर लिया एवं खाद्य विभाग को सूना दी। खाद्य अधिकारी नीलेश शर्मा ने गुटखा पाउच के बोरों को खोलकर गिनती की और पंचनामा कार्रवाई की गई।

बोरे में राजश्री गुटखा के 170 पाऊच पेकिट जिनकी कीमत 22 हजार रुपए एवं दस हजार रुपए कीमत के सादे गुटखे के पाऊच निकले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलेश शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत तंबाकू युक्त राजश्री गुटखा को जब्त किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...