राहतगढ़। रैपिड एक्शन फोर्स के 50 सदस्यीय दल द्वारा सागर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने राहतगढ़ नगर का भ्रमण कर नगर की स्थिति का जायजा लिया।
द्रुत कार्य बल 107 आरएएफ के उप कमांडेन्ट एके शुक्ला बटा. हेड क्वार्टर भोपाल के नेतृत्व में आरएएफ के जवानों ने नगर फ्लैग मार्च निकाल कर सामाजिक एवं धार्मिक समस्याओं के निराकरण व लेखा-जोखा एकत्रित की तथा उसकी रिपोर्ट बना कर गृह मंत्रालय में भेजी जाएगी।
स्थिति का जायजा लेने का उद्देश्य यह है कि किसी भी दंगा जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर उस स्थान पर तुरंत पहुंच सकें और अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर द्रुत कार्य बल उस पर किस ढंग से नियंत्रण कर सकता हैं यह सब आयामों का अभ्यास कराया गया साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों से मेलमिलाप वातार्लाप व जनता की समस्याओं के संबंध में जानकारी जुटाई।
उप कमांडेन्ट ने बताया कि यह 50 सदस्यी दल सागर जिले के सभी थानों का भ्रमण करेगा और दंगा जैसी स्थिति के नियंत्रण हेतु अभ्यास कराया जाएगा इस बल की 10 बटालियन अलग-अलग शहरों में स्थित हैं यह बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का अभिन्न अंग हैं। नगर भ्रमण के उपरान्त दल के जवानों ने भिन्न शस्त्रों को चलाकर अभ्यास किया और उसके संबंध में सभी को जानकारी दी गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक मयंक सिंह, टीआई अशोक पांडे, सूबेदार अरविन्द सिकरवार, एसओ डीएस राजपूत,एसएस चौहान सहित अनेक पुलिस आरक्षक सहित स्टॉफकर्मी उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें