सागर। नगर निगम की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में आयुक्त को पत्र के माध्यम से उल्लेख किया गया कि 2010 से 2012 तक की साधारण सभाओं में लिए गए निर्णय पर क्या कार्रवाई हुई।
जबाव में कहा गया कि शीघ्र ही जानकारी से अवगत करा दिया जाएगा लेकिन आज तक निर्णयों के क्रियान्वयन से अवगत नहीं कराया गया। नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई ने कहा कि निगम प्रशासन जलकर पर जनता से सरचार्ज वसूल रहा है जो गलत है।
नगर निगम के इस रवैए को कांग्रेस पार्षदों ने निंदा पारित कर 24 दिसंबर की साधारण सभा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बैठक में चक्रेश सिंघई, प्रभुदयाल बिल्थरिया, रामनाथ यादव, दीपेन्द्र दुबे, श्यामजी दुबे, उमर खान, लक्ष्मी ठाकुर, हेमंत यादव, सीमा अरविंद सोनी, श्रीमती मुन्नी गुलाब आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें