मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

कमिश्नर ने दिए सागर को चाकचौबंद करने के निर्देश

सागर। नगर निगम आयुक्त ने समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर के वार्डों से ट्रालियों के द्वारा जो कचरा उठाया जाता है ट्रालियों पर त्रिपाल डालने के पश्चात् कचरे को टंचिंग ग्राउंड तक ले जाया जाए। 

प्रत्येक वार्ड में 4 ट्रालियां निर्धारित की जाएं एवं ट्रालियों पर जोन क्र. अंकित किया जाए। काल सेंटर में दर्ज शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें जिससे कि नागरिकरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नाले नालियों की सफाई का कार्य प्रतिदिन करें ऐसा नहीं पाऐ जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

लोक निर्माण विभाग के समस्त इंजीनियरों से सांसद निधि, विधायक निधि, आदिम जाति कल्याण विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक समस्त कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। 

आयुक्त ने तालाब में लगे फब्बारों को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। समस्त योजनाओं की साईटों का निरीक्षण समय -समय पर करें। ठेकेदारों के संपर्क में रहकर कार्य करें। संबंधित विभाग से राशि मंगाएं एवं राशि का वितरण करें। राष्ट्रीय परिवार सहायता, विकलांग, मंदबुद्धि, इंदिरा गांधी निशक्त योजना के प्रकरणों का शीघ्र निराकण करें। 

बैठक में सहायक यंत्री राजकुमार बिल्थरिया, राजेन्द्र दुबे, रमेश चौधरी, पूरनलाल अहिरवार, उपयंत्री दिनकर शर्मा, अरविंद पटैरिया, संजय तिवारी, अनिल शुक्ला, राजकुमार साहू, नीरज केशरवानी, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रहलाद रैकवार, रामाधार तिवारी, किशोरीलाल सेन, मनोज तिवारी, शरद बरसैंया, राजेश नापित, मुन्नालाल पुरोहित, डीपी मिश्रा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...