शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

यात्रा के दौरान महिला का बैग चोरी

बीना। बुधवार की सुबह कोटा-दमोह पैंसेजर में एक महिला यात्री का बैग चोरी कर लिया गया। चोरी से 6 हजार की चपत लगी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक महामाई का बाग भोपाल निवासी सोनिया पिता सनत कुमार जैन कोटा-दमोह पैसेंजर ट्रेन में अटरू स्टेशन से भोपाल की यात्रा कर रही थीं।

किसी अज्ञात बदमाश ने गुना और पिपरई के बीच उनका हेण्ड बैग पार कर दिया जिसमें तीन हजार नगद एवं कपड़े रखे हुए थे। चोरी से कुल 6 हजार का नुकसान हुआ है। सुबह करीब 7 बजे उन्होनें बीना स्टेशन पर उतरकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना गुना थाना क्षेत्र की है। मामले में शून्य पर 379 का प्रकरण दर्ज डायरी गुना थाना भेजी जा रही है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...