शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

हनुमान चालीसा का पाठ किया

सागर। बजरंग दल ने शौर्य दिवस के मौके पर संकट मोचन मंदिर परकोटा पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं मंडली द्वारा हिन्दुत्व भावना के गीत, भजन गाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संयोजक अमित खटीक एवं सुरेश उपाध्याय ने की।

कार्यक्रम के पूर्व जिला संयोजक श्रीकांत सेन एवं जिला बलोपासना प्रमुख पं. राजेश तिवारी ने बजरंगियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीकांत सेन, राजेश तिवारी, अमित खटीक, गोपीचंद पंथी, नवीन पटेल, महेन्द्र विश्वकर्मा, नकुल उपाध्याय, नीरज सैनी, सुरेश उपाध्याय, सैंकी रजक आदि उपस्थित थे।

निकाह सम्मेलन 12 को


सागर। मुख्यमंत्री निकाह योजना के लिए निकाह सम्मेलन का आयोजन 12 मई को कटरा जामा मस्जिद के पास किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हाजी उस्मान ताज से मुस्लिम समाज से अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों के निकाह कराने की अपील की है।

दस किलो खाद्यान्न मिलेगा


सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले की कल्याणकारी संस्थाओं हेतु नवम्बर और दिसंबर के लिये गेहूं का आवंटन जारी किया है । शासन से कल्याणकारी योजनांतर्गत आवंटन प्राप्त न होने के कारण एपीएल योजना में से गेहूं का आवंटन छात्रावास,आश्रमों और मदरसों को दिया जा रहा है, जो एपीएल दर पर प्राप्त होगा। प्रति छात्र को माह नवम्बर से दिसंबर 2012 तक पृथक-पृथक माहों को दस किलो के मान से वितरण किया जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...