शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

निर्विरोध चुने गए 10 सहकारी समितियों के सदस्य

खुरई।  खुरई क्षेत्र की 13 समितियों में से 10 समितियों के चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो चुके है। इन सभी के अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गये है। इन समितियों में बहरोल सिंगपुर से प्रकाश राव,तेवरा से रनवीर सिंह राजपूत,खजरा हरचंद से महेन्द्र सिंह ठाकुर,झारई से शिवकुमार शर्मा,विनायठा से जाहर सिंह ठाकुर,वारधा से बलवीर सिंह पटैल,रूसल्ला से राजबाई ठाकुर,धांगर से हरिहर चैबे,उजनेट से पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर इमलिया और भीलोन से राजपाल सिंह चुने गये हैं।

इस समिति चुनाव में कोई भी पुराना अध्यक्ष वापिस नहीं लौट सका। शेष रही तीन समितियों गढ़ौला जागीर,बरोदिया नौनगर और सिलोधा समिति का चुनाव तीसरे चरण में 19 जनवरी को संपन्न होंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...