सोमवार, 7 जनवरी 2013

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 12 को

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जयंती के अवसर पर  विधानसभा क्षेत्र में स्वामी विवेकानदं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी दिन शनिवार को किया जा रहा है एवं 13 जनवरी को राष्ट्रकवि डॉ. कुमार विश्वास की राष्ट्र भक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कविताओं की भव्य प्रस्तुति का आयोजन सायं 6 बजे से कटरा पुलिस चौकी के बाजू वाले परिसर में किया जाएगा।  

प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु के कोई भी युवक-युवती परीक्षा में भाग ले सकते है। स्वामी विवेकानंद मप्र का सामान्य ज्ञान एवं सागर विधानसभा क्षेत्र की जानकारी रखने वाले लोगो के लिए यह एक सुनहरा अवसर है जिसमें में अपनी प्रतिभा को निखार सकते है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में नगद 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में नगद 11 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में नगर 5 हजार रुपए की राशि रखी गई है।  

विधायक श्री जैन ने बताया कि इस प्रतियोगी परीक्षा का आवेदन शुल्क मात्र 10 रुपए रखा गया है जिसके तहत शहर के इन स्थानों से आवेदन प्राप्त किए जा सकते है जिनमे शास. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शास. गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शास. पालीटेक्निक कॉलेज रमझिरिया, जैन स्टेशनरी परकोटा, दीपक स्टेशनरी सिविल लाईन, शर्मा मेडीकल सराफा बाजार, लक्ष्मी स्टेशनरी गोपालगंज   समेत विधायक कार्यालय से फार्म प्राप्त किए जा सकते है। विधायक श्री जैन ने सोमवार को उक्त प्रतियोगिता के संदर्भ में शा. गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं शास आटर्स एण्ड कामर्स कालेज में पहुंचकर  छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उन्हे इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...