सागर। प्रदेश सरकार द्वारा गठित माटीकला बोर्ड से माटीकला पुरस्कार योजना शुरू की गयी है । इसमें परम्परागत रूप से कार्यरत कुम्हार के मिट्टी के उत्पाद हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कार योजना क्रियान्वित की गयी है ।
उप संचालक ग्रामोद्योग ने जिले के परम्परागत कुम्हारों से माटीकला योजना में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु 18 जनवरी 2013 तक आवेदन चाहे है । उन्होंने मिट्टी शिल्पियों से आवेदन जिला पंचायत सागर की ग्रामोद्योग शाखा में जमा करने की अपील की है और विस्तृत जानकारी भी यही प्राप्त करने की अपेक्षा की है । आपने माटीकला योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना 2013 के संबंध में बताया कि इस योजना में शिल्पियों के द्वारा निर्मित किए गए शिल्प हेतु शासन को पुरस्कार हेतु प्रविष्टयां माटीकला बोर्ड भोपाल प्रेषण की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें