मंगलवार, 22 जनवरी 2013

जिले में 12 नवीन गेहूं खरीदी केन्द्र खोले

सागर। रबी विपणन वर्ष 2013-14 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये जिले में 12 नवीन गेहूं खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये है। जिला आपूर्ति नियंत्रक संतोष जैन ने बताया कि गेहूं उपार्जन जिला स्तरीय समिति द्वारा स्थानीय मंत्री, सांसद एवं विधायकों की अनुशंसा के आधार पर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा प्रस्तावित 12 नवीन गेहूं खरीदी केन्द्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इस नवीन गेहूं खरीदी केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति बिनायठा, सेवा सहकारी समिति सत्ताढाना, सेवा सहकारी समिति सौरई, सेवा सहकारी समिति पिडरूआ (बिहरोल), सेवा सहकारी समिति बिनैका, सेवा सहकारी समिति नरयावली, सेवा सहकारी समिति धनगुंवा, सेवा सहकारी समिति रजवांस, सेवा सहकारी समिति पिपरासर, सेवा सहकारी समिति मगरधा, सेवा सहकारी समिति पामाखेडी और सेवा सहकारी समिति पटनासरिया पानी शामिल हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...