सागर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। श्री चौहान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में पी.टी.सी.ग्राउन्ड पर ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 जनवरी को शाम साढ़े चार बजे रावतपुरा (भिण्ड) से हैलीकाप्टर द्वारा रवाना होंगे तथा शाम साढ़े पॉंच बजे सागर आयेंगे । मुख्यमंत्री 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। दोपहर 12.50 बजे करार्पुर पहुंचकर पंचकल्याणक और गजरथ महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री करार्पुर से हैलीकाप्टर द्वारा दमोह के लिये रवाना हो जायेंगे ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें