मंगलवार, 22 जनवरी 2013

पेड़ काटने वालों पर एसडीएम ने किया 50 हजार का जुमार्ना

खुरई/ कुछ दिनों पहले कुमरोल गांव के एक व्यक्ति द्वारा गांव के ही हरे भरे पेड़ काटने की सूचना पर एसडीएम कमल सोलंकी के निर्देश पर तहसीलदार दिनेश शुक्ला ने आरआई और पटवारी से कार्यवाही कराते हुए एक ट्रक और एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर लगभग पांच लाख की लकड़ी जब्त की थी।

एसडीएम ने इस मामले में लिप्त सभी पर आरोपियों पर कुल 50 हजार का जुर्माना किया है। इसमें पेड़ काटने वाले अमान सिंह पटैल निवासी कुमरोल पर 22 हजार रूप्ये,खरीददार रामचरन निवासी सागर पर 15 हजार,ट्रक मालिक दिलदार खान सागर पर 10 हजार रूप्ये और ट्रेक्टर ट्राली के मालिक पर 3 हजार रूप्यों का जुमार्ना लगाया है। जुमार्ना जमा न देन के स्थिति में जेल जाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...